देवबंद: थाना देवबंद पुलिस ने हत्या के प्रयास मामले में बड़ी कार्रवाई, फायरिंग के प्रयास में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
देवबंद में दो जुलाई को हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 12 बोर के छह जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। वहीं घटना स्थल से मिले दो खोखा कारतूस के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में शस्त्र अधिनियम की धाराएं भी बढ़ा दी हैं।