चूरू: वार्ड 31 में अंडरब्रिज, सड़क और सीवरेज अव्यवस्था से फूटा जनआक्रोश, चार कॉलोनियों के लोगों ने दी रास्ता जाम की चेतावनी #jansamasya
Churu, Churu | Jan 27, 2026 चूरू शहर के पूनिया कॉलोनी, ओम कॉलोनी, शिव कॉलोनी, मंगला कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्यों के दौरान उत्पन्न हुई गंभीर समस्याओं को लेकर यहां क्षेत्रवासियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कॉलोनीवासियों ने मंगलवार को कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र समाधान नहीं होने पर धरना-प्रदर्शन और रास्ता जाम की चेतावनी दी।