लोहाघाट: बिशंग़ के कोट महरा गांव में मां भगवती के 22 दिवसीय देवी जागर का आयोजन, 20वें दिन भी जारी रहा
मंगलवार को देवी जागर समिति के अध्यक्ष बृजेश माहरा ने शाम पांच बजे बताया कि 20 गांव और पांच गांव सुंई के सहयोग से बिशंग के कोट महरा गांव में देवी जागर का आयोजन किया जा रहा है। जागर में शामिल होने के लिए लोहाघाट नगर और आसपास क्षेत्र से कई लोग आ रहे हैं। जागर गायक पूर्णानंद पंत और सुरेश सिंह ने देवी देवताओं का आव्हान किया।