लोहाघाट: बिशंग़ के कोट महरा गांव में मां भगवती के 22 दिवसीय देवी जागर का आयोजन, 19वें दिन भी जारी रहा
सोमवार को देवी जागर समिति के अध्यक्ष बृजेश माहरा ने शाम पांच बजे बताया कि सौ साल बाद बिशंग के कोट महरा गांव में 20 गांव बिशंग और पांच गांव सुंई के सहयोग से देवी जागर का आयोजन किया गया है। जिसमें पूरे क्षेत्र के लोगों में उत्साह बना है। जागर देखने के लिए चम्पावत, लोहाघाट, बाराकोट, पाटी आदि क्षेत्रों से लोग आ रहे हैं।