बांका: बकरीद को लेकर रजौन थाना में चौकीदार परेड, एसडीपीओ ने दिए आवश्यक निर्देश
Banka, Banka | May 24, 2026 रजौन थाना परिसर में रविवार की शाम 5 बजे एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने चौकीदार परेड का निरीक्षण कर आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान थाना अध्यक्ष राजरतन समेत पुलिस पदाधिकारी और थाना क्षेत्र के चौकीदार मौजूद रहे।