हसनपुर: हसनपुर में दबंगों ने युवक को पीटा, घटना का वीडियो हुआ वायरल
हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी में एक निजी चिकित्सक की दुकान के बाहर मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि कुछ दबंगों ने युवक के साथ सरेआम मारपीट की, जिसका वीडियो मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया। यह लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे युवक को घेरकर पीटा जा रहा है।