नवाबगंज: पण्डरा तिराहा के पास पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 20 लाख की MD ड्रग्स के साथ 4 तस्कर किए गिरफ्तार
बाराबंकी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में थाना सफदरगंज पुलिस टीम ने चार मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने पण्डरा तिराहा के पास कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से 148 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ एमडी यानी मेफेड्रोन बरामद किया है।