रायपुर: कोरोना काल में जेल से मिली राहत के बाद 5 साल तक गायब रहा आरोपी, अब ऐसे आया पुलिस के घेरे में
Raipur, Raipur | Jul 10, 2026 10 जुलाई शुक्रवार दोपहर 2 बजे,रायपुर पुलिस को हत्या के एक पुराने मामले में बड़ी सफलता मिली है। कोविड-19 महामारी के दौरान पैरोल पर रिहा होने के बाद पिछले पांच वर्षों से फरार चल रहे हत्या के आरोपी को सरस्वती नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर उसे बसना क्षेत्र से दबोच लिया