कोलायत: टीबी मुक्त भारत की ओर कदम, गजनेर के गोलरी के आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित हुआ 100 डे टीबी एक्स-रे कैंप
गजनेर क्षेत्र के गोलरी मे आंगनबाड़ी केंद्र पर 100 डे टीबी एक्स-रे कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस कैंप का उद्देश्य टीबी रोग की समय रहते पहचान और उपचार सुनिश्चित करना रहा। कैंप के दौरान बीकानेर से जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर मोदी भी निरीक्षण के लिए पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।