भगवानपुर थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र से 8 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से पूछ-ताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में सोमवार की दोपहर भेज दिया। भगवानपुर थाने की पुलिस ने बताया की गिरफतार आरोपी नर्सिंग प्रसाद मातर गांव का बताया जाता है।