बहरोड़: बहरोड में सरकारी भर्ती विज्ञप्ति के विरोध में वाल्मीकि समाज ने प्रदर्शन किया, विरोध रैली निकालकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Behror, Alwar | Jul 29, 2026 सरकारी भर्ती विज्ञप्ति के विरोध में बुधवार को दोपहर 12 बजे बहरोड़ में वाल्मीकि समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। समाज के प्रतिनिधियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रैली निकाली, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई एसडीएम कार्यालय पहुंची।