घाटमपुर: बरनाव मोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
बरनाव मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। थाना प्रभारी ने सोमवार सुबह 9:00 बजे बताया घटना देर रात की है। दुर्घटना में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार विकास कुमार साहू गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।