सिवनी: फिल्टर प्लांट में लाखों की सामग्री धूल फांक रही, नई खरीद पर उठे सवाल
Seoni, Seoni | Aug 2, 2026 नगरपालिका की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। फिल्टर प्लांट परिसर में लाखों रुपये की सामग्री लंबे समय से अनुपयोगी पड़ी है। डस्टबिन, हाथगाड़ियां, अन्नकूट ऑटो, नाली सफाई मशीन, शव वाहन और शव संरक्षण मशीन उपयोग के बजाय खुले में रखे हैं। आरोप है कि पुराने संसाधनों का इस्तेमाल किए बिना 24.46 लाख रुपये की लागत से नए डस्टबिन और नाली सफाई मशीन खरीदी गई।