कोरबा: पेड़ से लटका मिला नर कंकाल, घटना से फैली सनसनी, मृतक मार्च माह से था लापता, पुलिस जाँच में जुटी
Korba, Korba | May 13, 2026 कोरबा के रजगामार इलाके में एक पेड़ से लटका नर कंकाल मिला है। इसकी पहचान दरगा निवासी मान सिंह के रूप में हुई है, जो मार्च माह से लापता थे। परिजनों ने मौके पर मिले कपड़ों और सामान के आधार पर उनकी शिनाख्त की।बुधवार को ग्रामीणों ने सुआपहाड़ जंगल में कंकाल लटका देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी। रजगामार चौकी प्रभारी विनोद सिंह दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।