सुजानगढ़: भागीरथ सुथार को ‘जन जागृति भूषण’ राष्ट्रीय सम्मान मिला
सुजानगढ़। राजस्थान पत्रिका और शुरू ऐप के संवाददाता भागीरथ सुथार को सड़क सुरक्षा में योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान मिला। इंटरनेशनल माहेश्वरी कपल क्लब की ओर से “संस्कार के साथ सुरक्षा” अभियान के तहत उन्हें स्व. मृणाल राठी स्मृति IMCC राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा रत्न अवार्ड-2026 में ‘जन जागृति भूषण’ से नवाजा गया है।