बांसवाड़ा: जवाहर पुल पर पारिवारिक दंगल: शराबी पति ने पत्नी को पीटा, साले ने जीजा को बीच सड़क पर सिखाया सबक, लगा भारी जाम
जवाहरपुल के पास घरेलू विवाद ने उस समय हिंसक रूप ले लिया,जब एक शराबी पति अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए बीच सड़क पर आगया।इस दौरान वहां से गुजर रहे महिला के भाई ने जब अपने जीजा को बहन पर हाथ उठाते देखा,तो उसका गुस्सा फूट पड़ा और उसने बीच सड़क पर ही जीजा की धुनाई कर दी।सड़क पर चलरहे इस हाईवोल्टेज ड्रामे के कारण सड़क पर लगा जाम पुलिस ने यातायात सुचारू किया।