मोठ: गुरसरांय में सिलेंडर बना आग का गोला, यूपी-112 जवानों ने जान पर खेलकर कई जिंदगियां बचाई
Moth, Jhansi | May 22, 2026 गुरसरांय के गांधीनगर मोहल्ले में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची यूपी-112 टीम ने जान जोखिम में डालकर जलते सिलेंडर पर काबू पाया। पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और मोहल्लेवासियों ने टीम का सम्मान किया।