जानसठ: रामराज क्षेत्र के गांव पुट्टी इब्राहिमपुर में किसान की ट्यूबवेल पर अज्ञात चोरों ने की चोरी
रामराज क्षेत्र के गांव पुट्टी इब्राहिमपुर में शुक्रवार शाम 5:00 के आसपास किसान की ट्यूबवेल पर अज्ञात चोरों ने चोरी कर फैलाई सनसनी,दीवार तोड़कर मौके से बिजली का कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत मामले का संज्ञान लेते हुए अग्रिम कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।