नदी किनारे बोरे में शव मिलने की खबर से मचा हड़कंप, खोलने पर निकला मरा कुत्ता।कैमूर जिले के मोहनिया थाना अंतर्गत अमरपुरा गांव में दुर्गावती नदी किनारे संदिग्ध बोरा मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बोरा खोलकर जांच की तो उसमें इंसान का शव नहीं, बल्कि मृत कुत्ता मिला।