कोण्डागांव में आयल पाम प्लांटेशन ड्राइव का शुभारंभ
राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन (एनएमईओ-ऑयल पाम) के अंतर्गत ग्राम बड़े कनेरा में आयल पाम पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई। प्रथम चरण में कृषक श्री धनेश्वर मंडावी के खेत में आयल पाम पौधों का रोपण किया गया।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले में 250 हेक्टेयर क्षेत्र में आयल पाम रोपण का लक्ष्य निर्धारित है। किसानों को पौधे, फेंसिंग, ड्रिप सिंचाई सहित विभिन्न घटकों पर शासन द्वारा निर्धारित अनुदान का लाभ प्रदान किया जाएगा।
उद्यानिकी विभाग ने किसानों को आयल पाम की वैज्ञानिक खेती, संभावित आय एवं विपणन व्यवस्था की जानकारी देते हुए इस लाभकारी फसल को अपनाने का आह्वान किया।
#Kondagaon #NMEOOilPalm #OilPalm #Horticulture #FarmerWelfare Chhattisgarh
85 views | Kondagaon, Chhattisgarh | Jul 15, 2026