कोंडागांव: फरसगांव उपचुनाव के नतीजों का बेसब्री से इंतजार, स्ट्रांग रूम के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी
नगर पंचायत फरसगांव के वार्ड क्रमांक 01 एवं 12 के उपचुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। मतगणना से पहले ही स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस-भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ जुटने लगी है। सुरक्षा के मद्देनजर स्ट्रांग रूम के बाहर पुलिस बल तैनात है तथा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। दोनों ही दल अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत का दावा कर रहे हैं।