तुरकौलिया: DM के निर्देश के बाद सपही डेरा गांव में सरकारी जमीन से अतिक्रमण नहीं हटने पर दम्पति ने CO कार्यालय पर किया प्रदर्शन
डीएम के निर्देश के बाद भी सपही डेरा गांव में सरकारी जमीन से अतिक्रमण नही हटने से नाराज दम्पति ने सोमवार सीओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। यशोदा देवी व रामनरेश सिंह ने बताया कि उनके घर के सामने जगरनाथ मिश्र ने अतिक्रमण किया है। हाईकोर्ट के निर्देश पर डीएम ने सीओ को निदेशित किया है। आरओ ने दम्पति को मंगलवार सीओ द्वारा निरीक्षण कर उचित कारवाई का भरोसा दिया ।