गुना के बमोरी इलाके के अंबाराम चक गांव में 17 अक्टूबर को किसान प्रशिक्षण भ्रमण कार्यक्रम हुआ। शामिल हुए कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने प्रशिक्षण में किसानों को विकसित भारत 2047 की दिशा में 8 से 10 गुना आय बढ़ाने पॉलीहाउस थाईपिंक अमरुद से डेढ़ एकड़ में 10 लाख की कमाई का मंत्र दिया। फल क्षेत्र विस्तार आधुनिक बागवानी तकनीक पर किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।