पीलीबंगा: आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, पीलीबंगा पुलिस की कार्रवाई
पीलीबंगा पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाइन सट्टा लगाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि जगदीश प्रसाद ci के नेतृत्व में पुलिस ने पीलीबंगा से रावतसर रोड पर एक कार में आरोपी पुनीत कुमार व पंकज कुमार को क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन रूपयों का दाव लगाकर सट्टे की खाई वाली करते हुए गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।