अतर्रा: शिव गाँव में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
Atarra, Banda | Jun 11, 2026 बिसंडा। थाना क्षेत्र के शिव गांव निवासी एक युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज बांदा रेफर कर दिया गया।