आंवला: गौतम खट्टर के गिरफ्तारी आदेश पर हिंदू संगठन का विरोध, आंवला में राष्ट्रपति-राज्यपाल को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच की मांग
Aonla, Bareilly | Apr 28, 2026 आंवला में मंगलवार को दोपहर दो बजे हिंदू जागरण एवं स्वाभिमान सुरक्षा समिति ने गौतम खट्टर के खिलाफ जारी गिरफ्तारी आदेश के विरोध में प्रदर्शन किया। समिति ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम एक पांच सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम विदुषी सिंह को सौंपा। समिति के सदस्यों ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।