बानो: बानो में सर्पदंश से 23 वर्षीय युवक घायल, सीएचसी में इलाज के बाद हालत में सुधार
Bano, Simdega | Sep 20, 2026 बानो प्रखंड के कनारोवां पंचायत के बहुवाटोला बौड़ा कोना निवासी 23 वर्षीय युवक नापताली हेमरोम सर्पदंश से घायल हो गया। समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे नापताली घर से दूर जंगल में मवेशी चरा रहा था, तभी एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उसे बानो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंच