गुमला: मिशन परिवार विकास अभियान : जागरूकता रथ को सिविल सर्जन ने दिखाई हरी झंडी
Gumla, Gumla | Jul 11, 2026 मिशन परिवार विकास अभियान-2026 के तहत परिवार नियोजन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग गुमला द्वारा एक जागरूकता रथ और रैली को सिविल सर्जन डॉ. शम्भू नाथ चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर आम लोगों को परिवार नियोजन, सुरक्षित मातृत्व एवं जन्म अंतराल के महत्व के प्रति जागरूक करेगा।