महोबा: महुआ बांध गांव में कुएं में गिरकर महिला की मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | May 7, 2026 महोबा जनपद के अजनर थाना क्षेत्र के महुआ बांध गांव निवासी 45 वर्षीय यशोदा पत्नी बसंत लाल गांव स्थित कुआं में कपड़े धोने गई हुई थी तभी कपड़े धोते समय अचानक कुएं में गिर गई। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से महिला के शव को कुएं से बाहर निकाला। वहीं सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।