ओबरा: घोरीया गांव में अनियंत्रित होकर बाइक सवार हुआ दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल किया गया रेफर
Obra, Sonbhadra | Sep 23, 2024 जुगैल थाना क्षेत्र के घोरिया गांव में एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गया जिसे स्थानीय लोगों द्वारा चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान रंजीत चौबे निवासी घोरिया के रूप में हुई है।