खूंटपानी: खूंटपानी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के बच्चियों ने नशामुक्ति अभियान को लेकर लोगों को किया जागरूक
खूंटपानी प्रखंड के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बादिया में तंबाकू सिगरेट, गुटका व नशा मुक्ति को लेकर सोमवार सुबह जागरूकता रैली निकाली गई। स्कूली बच्चियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर नारे लगाते हुए बादिया गांव का भ्रमण कर लोगों को नशा के प्रति जागरूक किया। वहीं नशे के दुष्परिणामों को दर्शाने के लिए नुक्कड़ नाटक कर गांव के लोगों को जागरूक किया। इस दौर