किशनी: गाँव अरसारा में गणेश प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन हुआ
किशनी विकास खंड के अरसारा गांव में स्थापित गणेश प्रतिमा का गुरुवार को दोपहर 1 बजे विसर्जन किया गया। आयोजकों ने भगवान गणेश की आरती करने के बाद प्रतिमा को एक रथ पर सजाया और विशाल शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा गांव से शुरू होकर ढंढोस नहर पर खत्म हुई। यहां भगवान गणेश की प्रतिमा को विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद नहर में विसर्जित कर दिया गया।यात्रा में.....