सागर नगर: राहतगढ़ ओवरब्रिज के नीचे दो पक्षों में मारपीट, पुल पर तमाशबीनों की भीड़, वीडियो वायरल
मोतीनगर थाना क्षेत्र के राहतगढ़ ओवरब्रिज के नीचे गुरुवार दोपहर 12 बजे 2 पक्षों में विवाद मारपीट में बदल गया। महिला-पुरुष व बच्चे भी इसमें शामिल हो गए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। वहीं ओवरब्रिज पर लोग वाहन रोककर तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी ने विवाद शांत कराने की कोशिश नहीं की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।