इंदौर: ड्रीम ओलंपिक शूटिंग रेंज के संचालक द्वारा उत्पीड़ित महिला मीडिया के सामने, मोहसिन के कारनामे उजागर
Indore, Indore | May 23, 2025 इंदौर अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में मोहसिन खान के ड्रीम ओलंपिक शूटिंग रेंज में काम करने वाली महिला ने भी मोहसिन के खिलाफ गुरुवार को छेड़छाड़ करने, बेड टच करने और जाति सूचक शब्दों से संबोधित करने की एफ आई आर अन्नपूर्णा थाना में दर्ज करवाई है। जिसमें आज मीडिया के सामने आई और उसने अपनी आप बीती पत्रकारों को बताई की मोहसिन किस तरह छेड़छाड़ और अश्लील बात करता था।