इंदौर: एरोड्रम पुलिस ने गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया, 5 आरोपी गिरफ्तार, 5 फरार
Indore, Indore | May 23, 2025 इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में लंबे समय से घरों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की घटनाओं से परेशान लोगों को अब राहत मिल सकती है। एरोड्रम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो रात्रि के समय वाहनों में तोड़फोड़ कर फरार हो जाता था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से गिरोह के 10 सदस्यों की पहचान की है, जिनमें 5 गिरफ्तार हो चुके हैं।