इंदौर: धार रोड से 22 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, नशे का आदी आरोपी टोकन बनाकर बेचता था ड्रग्स
Indore, Indore | May 23, 2025 इंदौर क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि मुस्ताक खान नामक आरोपी धार रोड पर अवैध मादक पदार्थ ड्रग्स की तस्करी करता है। सूचना के बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को पकड़ा और जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से 22 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई है। जिसमें डीसीपी ने बताया कि आरोपी खुद भी नशे का आदी है और छोटे-छोटे टोकन बनाकर उसे सप्लाई भी करता था।