इंदौर: बाणगंगा इलाके में युवती को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Indore, Indore | May 23, 2025 इंदौर की बाणगंगा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसने एक युवती के आपत्तिजनक फोटो के माध्यम से उसे ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण किया l जिसमें पीड़िता ने थाने पहुंचकर इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि वह बाणगंगा थाना क्षेत्र में किराए से रहती है। जहां उसके पड़ोस में रहने वाले गोपाल नामक युवक द्वारा उससे दोस्ती कर उसका शोषण किया।