कासगंज: हत्या के मामले में दोषी आरोपी को जिला न्यायालय ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
गुरुवार को जिला न्यायालय में एक आरोपी को सजा सुनाई गई। दोषी आरोपी का नाम खालिद पुत्र अल्लमोहर है। आरोपी सदर कोतवाली क्षेत्र के बद्दू नगर का रहने वाला है। जिला न्यायालय में आरोपी को हत्या के मामले में दोषी माना गया। दोषी मानते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर ₹10 हजार का जुर्माना लगाया गया है।