कुर्था: आनन्द पुर में राघव उच्च विद्यालय में एंटी रोमियो स्क्वॉड ने चलाया जागरूकता अभियान
Kurtha, Arwal | Jul 4, 2026 एंटी रोमियो स्क्वॉड, पिंक पेट्रोलिंग एवं अभया ब्रिगेड की टीम ने इंटर स्तरीय राजकीयकृत राघव उच्च विद्यालय,में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने छात्राओं एवं छात्रों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और जिज्ञासाओं को सुना तथा महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, छेड़खानी की रोकथाम और आपातकालीन हेल्पलाइन की जानकारी दी।