नवादा: नवादा में सनसनीखेज शराब तस्करी, गैस टैंकर के केबिन में छुपाई गई विदेशी शराब, एक ही गिरोह का खेल फिर पकड़ा गया
Nawada, Nawada | Jun 5, 2026 नवादा जिले में शराब माफियाओं ने एक बार फिर नया तरीका अपनाते हुए गैस टैंकर के केबिन को तहखाने की तरह इस्तेमाल कर भारी मात्रा में विदेशी शराब तस्करी करने की कोशिश की, लेकिन उत्पाद विभाग की टीम ने इसे नाकाम कर दिया। शुक्रवार को विभाग ने जानकारी दी है.इस छापेमारी में 261.920 लीटर विदेशी शराब और बीयर बरामद हुई है।