रहना महंगा, पर ‘रहने लायक’ नहीं! भीलवाड़ा की पोल खोलती रिपोर्ट, जनप्रतिनिधि चुप क्यों?
भीलवाड़ा। एक चौंकाने वाली रिपोर्ट ने भीलवाड़ावासियों की चिंता बढ़ा दी है। Livingcost.org की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में रहने के खर्च के मामले में भीलवाड़ा दूसरे स्थान पर है — यानी जयपुर के बाद सबसे महंगा शहर। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां एक व्यक्ति को औसतन करीब ₹31,000 प्रतिमाह खर्च करने पड़ते हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि अजमेर, उदयपुर, कोटा और जोधपुर जैसे बड़े शहर भी खर्च के मामले में भीलवाड़ा से पीछे हैं। लेकिन जब बात आती है “रहने लायक शहर” (लिवेबिलिटी) की, तो भीलवाड़ा फिसलकर नवें स्थान पर आ जाता है।
रिपोर्ट में शहर की हवा यानी वायु गुणवत्ता को भी बेहद खराब बताया गया है, जो इस गिरावट की एक बड़ी वजह मानी जा रही है।
सवाल यह उठता है कि जिस शहर में रहना इतना महंगा है, वहां बुनियादी सुविधाओं और जीवन-स्तर में यह पिछड़ापन क्यों? स्थानीय जनप्रतिनिधि — जो राज्य और केंद्र द