कालपी: कदौरा की कान्हा गौशाला का एसडीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत
Kalpi, Jalaun | May 30, 2026 ग्रामीण इलाकों के भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी अमित शेखर ने शनिवार दोपहर 3 बजे कदौरा स्थित कान्हा गौशाला का औचक निरीक्षण किया, उन्होंने भूसे व हरे चारे के स्टॉक, शुद्ध पेयजल, सफाई व्यवस्था, रोशनी और सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का जायजा लिया, एसडीएम ने गौशाला में पशुओं की गणना भी की तथा कर्मचारियों और केयरटेकरों को गौशाला की व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए।