कोल: टप्पल क्षेत्र में 2 पक्षों की मारपीट के मामले में पुलिस ने दर्ज की FIR, SP देहात ने दी जानकारी
Koil, Aligarh | May 5, 2025 टप्पल क्षेत्र में दो पक्षों की मारपीट के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। दरअसल 30 अप्रैल को दो पक्षों के बीच आपसी विवाद के बाद मारपीट हुई थी। मारपीट का वीडियो सोमवार सुबह सोशल मीडिया वायरल हुआ था। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए थाना टप्पल पर मुकदमा दर्ज किया है। उक्त मामले की जानकारी एसपी देहात अमृत जैन के द्वारा दी गई है।