झींकपानी-टोंटो क्षेत्र में स्थित एसीसी प्लांट को बचाने की मांग को लेकर एसीसी बचाओ संघर्ष समिति ने क्षेत्रवासियों से एकजुट होने की अपील की है। समिति ने कहा है कि यह प्लांट केवल एक औद्योगिक इकाई नहीं बल्कि क्षेत्र की साझा विरासत और हजारों परिवारों की आजीविका का आधार है। समिति के अनुसार आजादी से पहले स्थापित इस प्लांट ने कई पीढ़ियों को रोजगार दिया है।