ई-रिक्शा बैन और वन-वे सिस्टम का स्वागत, बाजार को जाम से मिली निजात 🛑👍
शहर के व्यस्त बाजार और गोपाल मंदिर क्षेत्र में ई-रिक्शा का प्रवेश बंद करने और वन-वे (One-Way) व्यवस्था लागू करने के प्रशासन के फैसले का आम जनता और व्यापारियों ने खुलकर स्वागत किया है।
व्यापारियों का कहना है कि इस फैसले से लंबे समय से लगने वाले भारी जाम से बहुत बड़ी राहत मिली है। अब यातायात सुचारू हो गया है, जिससे आवागमन और व्यापार दोनों में सुविधा हो रही है। आम लोगों ने प्रशासन और यातायात पुलिस की सराहना करते हुए मांग की है कि बाजार को अव्यवस्था से बचाने के लिए यह व्यवस्था आगे भी लगातार जारी रहनी चाहिए।
#TrafficUpdate #ERickshawBan #UjjainNews #TrafficPolice #LocalNews