हज़ारीबाग: SBMCH में फिर लापरवाही का आरोप, प्रसूता की मौत के बाद हंगामा, नवजात अनाथ
हजारीबाग के SBMCH में प्रसव के दौरान एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामा हुआ। मृतका के नवजात के अनाथ होने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।