विभूतिपुर: विभूतिपुर सीएचसी में बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने एफआरएएस के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
मंगलवार को बिहार चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले तीन सूत्री मांगों को लेकर दुसरे दिन धरना प्रदर्शन किया गया। संयोजक अध्यक्ष पुष्पा कुमारी और संयोजक मंत्री एकता राणा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए एफआरएएस का विरोध, समान काम के बदले समान वेतन और सभी संविदा कर्मियों को भूतलक्षी प्रभाव से नियमित करने हेतु नारेबाजी कर सरकार से मांग उठाई गई।