मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में दबंगों द्वारा युवक के साथ की गई मारपीट, भाई ने एसपी से की शिकायत
थाना क्षेत्र के ग्राम ज्योली झींगरपुर निवासी प्रशांत कुमार ने शुक्रवार की सुबह जिला मुख्यालय पहुंचकर एसपी से शिकायत करते हुए बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दबंगों द्वारा उसके भाई के साथ मारपीट की गई पर झूठा मुकदमा लिखवाने के लिए थाने के चक्कर लगा रहे हैं। प्रशांत कुमार ने एसपी से शिकायत करते हुए निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है।