भोगनीपुर: गौर में श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान का प्रसाद चखा
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौर गांव में श्रीमद् भागवत कथा के समापन पर सोमवार शाम करीब 6 बजे विशाल भंडारी का आयोजन किया गया। मंत्रोच्चार के साथ आचार्य ने हवन पूजन कराया। इसके बाद भंडारा शुरू किया गया। भंडारा में गौर के अलावा आसपास के गांव से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान का प्रसाद ग्रहण किया