धमधा: ऑपरेशन विश्वास के तहत खदानपारा से गांजा आरोपी को किया गिरफ्तार
Dhamdha, Durg | Nov 7, 2025 ऑपरेशन विश्वास: गांजा आरोपी को खदानपारा से किया गिरफ्तार,पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार रात 8 बजे बताया कि ऑपरेशन विश्वास अभियान" के तहत मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, दिनांक 06.11.2025 को खदानपारा से आरोपी डाउन देवार को गिरफ्तार किया। आरोपी ग्राहक की तलाश में था। पुलिस ने उसके पास से 1 किलो 800 ग्राम गांजा और बिक्री के ₹4,300 जब्त किए।